ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

Bihar Politics: पटना में महागठबंधन की तीसरी बैठक कल, सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर लगेगी मुहर या अरमानों पर पानी फेर देगी कांग्रेस?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बार फिर से महागठबंधन की बैठक होने जा रही है. 4 मई को पटना के एक रिसोर्ट में महागठबंधन की तीसरी बैठक होगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या इस बार सीएम फेस के लिए तेजस्वी के नाम पर लगेगी मुहर

Bihar Politics
पूरी होगी तेजस्वी की मुराद?
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महागठबंधन की बैठकें लगातार जारी हैं। बिहार चुनाव में रणनीति तय करने के लिए महागठबंधन की दो बैठकें हो चुकी हैं। अब तीसरी बैठक कल यानी 4 मई को पटना के एक रिसॉट में होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन के सभी सांसदों और विधायकों को पटना बुलाया गया है। अब जब महागठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है, ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या इस बार की बैठक में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगेगी?


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देजनर कल पटना में महागठबंधन की तीसरी बैठक होने जा रही है। पिछली दो बैठकें आरजेडी और कांग्रेस कार्यालय में हो चुकी है। अब तीसरी बैठक एक रिसॉट में बुलाई गई है। इस बैठक में आऱजेडी और कांग्रेस के अलावे गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इसके अलावा तमाम पार्टियों के सांसद, विधायक और विधान पार्षद के अलावा राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। 


दीघा-आशियाना रोड स्थित रिसॉर्ट में होने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। महागठबंधन की पहली बैठक 17 अप्रैल को आरजेडी कार्यालय में हुई थी जबकि दूसरी बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटि के कार्यालय सदाकत आश्रम में 24 अप्रैल को आयोजित की गई थी। दूसरी बैठक के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी ने महागठबंधन के को-ऑर्डिनेशन कमेटी के गठन और तेजस्वी यादव को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने का एलान किया था हालांकि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इसको लेकर कोई एलान नहीं किया गया था।


दोनों ही बैठकों में सीएम फेस को लेकर तेजस्वी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी थी। अब महागठबंधन की तीसरी बैठक 4 मई को होने जा रही है ऐसे में सभी की नजर इस बैठक पर है। देखना होगा कि इस बैठक में सीएम फेस के लिए तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति बनती है या नहीं। बता दें कि आरजेडी तेजस्वी यादव को पहले ही महागठबंधन का सीएम फेस घोषित कर चुकी है हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कोई एलान नहीं किया गया है। इसको लेकर दोनों दलों के बीच पिछले दिनों घमासान भी देखने को मिला था। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता