ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar Politics: ‘विपक्ष के आरोपों का जवाब दे चुनाव आयोग’ EC पर राहुल गांधी के सवाल उठाने पर बोले प्रशांत किशोर

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं तो चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए.

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत खगड़िया और बेगूसराय के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने सबसे पहले बेगूसराय के सिद्धपीठ बड़ी दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और बिहार के बेहतर भविष्य की कामना की। 


मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है और राहुल गांधी देश में विपक्ष के नेता हैं। 


उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर लिखित रूप से सवाल उठाए हैं तो विपक्ष के नेता के सवालों का जवाब देना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव की निष्पक्षता और शुचिता पर कोई सवाल न उठे यह सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, इसलिए उन्हें अपना स्पष्टीकरण पेश करना चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता