ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा BJP का स्थापना दिवस, भारतीय जनता पार्टी ने की ये खास तैयारी

Bihar Politics: 45 वर्ष पूरे होने पर महोत्सव की तरह मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी के संघर्षों और इतिहास की लगेगी प्रदर्शनी. मौजूद होंगे कई विशेष अतिथिगण.

Bihar Politics
भाजपा कार्यालय
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Politics: 6 अप्रैल को पटना में भाजपा के पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाने वाला है, इस मौके पर भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, जैसे कोई महोत्सव हो. केवल यही नहीं इस दिन पार्टी मुख्यालय पर एक शानदार प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें पार्टी के इतिहास और इसके संघर्षों को दिखलाया जाएगा.


इस शुभ अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहेंगे और उन्हीं के हाथों भाजपा का पार्टी ध्वज भी फहराया जाएगा. इस आने वाले महोत्सव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी है और इसके तमाम कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. इस मौके पर हजारों की संख्या में कार्यकर्त्ता एवं नेतागण तो होंगे ही पर कई विशेष अतिथिगण भी इस मौके पर शिरकत करते दिखेंगे.


बताते चलें कि भाजपा पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, 6 अप्रैल 2025 को इसके 45 वर्ष पूरे होने पर कुल 45 किलो लड्डू भी बनवाए जा रहे हैं, जिसे वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों में वितरित किया जाएगा. साथ ही पार्टी कार्यालय पर अन्य लजीज मिठाइयों के वितरण की भी व्यवस्था की गई है.


इसके अलावे बूथ से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक धूम-धाम से इस स्थापना दिवस को मनाया जाने वाला है, हर जगह बस भाजपा के ध्वज और पताके ही देखने को मिलेंगे. ये बात और है कि पटना में स्थित पार्टी मुख्यालय में इस उत्सव को थोड़े विशेष अंदाज में मनाया जाएगा और यहाँ कई दिग्गज हस्तियाँ इस मौके पर मौजूद रहेंगी. मगर आपको बता दें कि प्रदेश के अन्य जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके को लेकर पहले से कमर कस रखा है और वे भी इस स्थापना दिवस को मनाने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं.


एक समय था कि इस पार्टी का अन्य पार्टियों के नेता मजाक उड़ाया करते थे, उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास था कि इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है और जल्द ही ये गायब हो जाएंगे. मगर जरा आज की स्थिति देखिए.. आज भाजपा के सामने दूसरी कोई पार्टी है ही नहीं. कोई भी पार्टी इसके कद के सामने आज बौनी नजर आती है. और तो और इस पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए कई पार्टियों को एक साथ आना पड़ता है, पर अफ़सोस कि वे फिर भी बार-बार मुंह की खाते हैं.