ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Politics: 'बिहार का डिप्टी सीएम कैसा हो, मुकेश सहनी जैसा हो' हाजीपुर में VIP चीफ का जोरदार स्वागत

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वैशाली जिले के हाजीपुर सदर के ग्राम- नैनहा पहुंचे। यहां वे वीरेन्द्र कुमार राय के पिता और स

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज वैशाली जिले के हाजीपुर सदर के ग्राम- नैनहा पहुंचे। यहां वे वीरेन्द्र कुमार राय के पिता और स्वतंत्रता सेनानी जामुन राय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस दौरान उन्होंने वीरेन्द्र कुमार राय की माता की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे महान लोगों के व्यक्तित्व से हम सभी को बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है। हमारी पार्टी महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य करती रही है।


उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य है कि आज हमें जामुन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का अवसर मिला। इस मौके पर वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। राजद और वीआईपी के समर्थकों ने उन्हें फूलों से लाद दिया। समर्थकों ने 'बिहार का उप मुख्यमंत्री कैसा हो, मुकेश सहनी जैसा हो' का जमकर नारे लगाए। 


मुकेश सहनी ने भी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हम लोग लालू यादव के सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं और उनकी विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हम लोग जरूर कामयाब होंगे।

टैग्स