ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार

Bihar Politics: चिराग पासवान पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके तेजस्वी यादव, लोजपा (रामविलास) ने नेता प्रतिपक्ष पर बोला हमला

Bihar Politics: लोजपा(रामविलास) ने तेजस्वी यादव पर बड़ा प्रहार किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने तेजस्वी पर हमला बोलते कहा है कि चिराग पासवान का

Bihar Politics: चिराग पासवान पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके तेजस्वी यादव, लोजपा (रामविलास) ने नेता प्रतिपक्ष पर बोला हमला
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Politics: लोजपा(रामविलास) ने तेजस्वी यादव पर बड़ा प्रहार किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने तेजस्वी पर हमला बोलते कहा है कि चिराग पासवान का नाम लेना इनकी मजबूरी बन गई है. 

लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार मुन्ना ने कहा कि तेजस्वी यादव का बयान उनकी राजनीतिक हताशा, असफलता और कुंठा को स्पष्ट करता है। चिराग पासवान जी का नाम लेकर अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखना उनकी मजबूरी बन गई है, क्योंकि उनके पास न तो कोई ठोस उपलब्धि है और न ही कोई सकारात्मक एजेंडा।

उन्होंने कहा कि IRCTC घोटाले, जमीन के बदले नौकरी घोटाले और करोड़ों की बेनामी संपत्ति जैसे मामलों में फंसे तेजस्वी यादव और उनका परिवार पहले अपने भ्रष्टाचार और विफलताओं का जवाब दें। राजद के 15 साल के जंगलराज में बिहार ने अपराध, अराजकता और भ्रष्टाचार का वो काला दौर देखा, जिसे जनता आज भी नहीं भूली है।

तेजस्वी यादव जी, जिनकी पार्टी की पहचान केवल परिवारवाद, जातिवाद और अपराध से है, उन्हें चिराग पासवान जैसे युवा और ईमानदार नेता पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। चिराग पासवान जी रामविलास पासवान जी की विचारधारा पर चलते हुए दलितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ लड़ रहे हैं। बिहार की जनता अब इन खोखले आरोपों और दिखावटी राजनीति से गुमराह नहीं होगी।