ब्रेकिंग
PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन✦PM मोदी ने दिखाई बिहार के नीतीश सेतु की आसमानी तस्वीर, गंगा पर बना 19.7 KM लंबा पुल देखकर रह जाएंगे हैरान!✦Bihar School News: 26 नवंबर को स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले होगा ये काम, अंबेडकर-राजेंद्र प्रसाद पर भाषण देंगे बच्चे; शिक्षा विभाग का बड़ा आदेश जारी✦Bihar News : पटना में शादी की खुशियों के बीच चली गोली, बारात मिलन के दौरान 11 साल के मासूम के गले में लगी गोली✦Bihar Toll Tax 2026 : बिहार में 29 हाईवे पर लगेगा टोल टैक्स, निजी कार वालों को बड़ी राहत; पटना-मसौढ़ी से बिहटा-सरमेरा तक देखिए पूरी लिस्ट✦PM Modi Bihar Visit 2026 : PM मोदी के दौरे से पहले वैशाली में सुरक्षा का चक्रव्यूह! 6500 जवान, 1000 CCTV और 35 DSP तैनात, नीतीश सेतु का करेंगे उद्घाटन

BIHAR POLITICS: बिहार में अमन-चैन का माहौल है...चहुंमुखी विकास हो रहा है, यह नीतीश कुमार की देन है, JDU महासचिव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

BIHAR POLITICS: नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की सूरत बदली है. सूबे में अमन-चैन का माहौल है. बिहार का बजट महज 24 हजार करोड़ का था जबकि आज बिहार का बजट 2 लाख 78

BIHAR POLITICS: बिहार में अमन-चैन का माहौल है...चहुंमुखी विकास हो रहा है, यह नीतीश कुमार की देन है, JDU महासचिव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
Viveka Nand
3 मिनट

BIHAR POLITICS: नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की सूरत बदली है. सूबे में अमन-चैन का माहौल है.  बिहार का बजट महज 24 हजार  करोड़ का था जबकि आज बिहार का बजट 2 लाख 78 हजार करोड़ का है जिससे बिहार में सड़क, पुल पुलिया, बिजली, हर घर नल का जल के साथ-साथ स्कूल एवं अस्पतालों का विकास हो रहा है। 

जनता दल यू के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि बिहार में 2005 में एनडीए की नेतृत्व में नीतीश कुमार की सरकार बनने से बिहार की सूरत बदली है .बिहार के लोग अमन चैन के माहौल में जी रहे हैं. सेतु महुआ विधान सभा क्षेत्र के हसनपुर ओसती फुलवरिया फतहपुरपकडी गांव में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबंधित कर रहे थे. इस दौरान ओमप्रकाश सेतु ने कहा की जिस समय 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी थी, उस समय बिहार का बजट महज 24 हजार  करोड़ का था, जबकि आज बिहार का बजट 2 लाख 78 हजार करोड़ का है. जिससे बिहार में सड़क, पुल पुलिया, बिजली, हर घर नल का जल के साथ-साथ स्कूल एवं अस्पतालों का विकास हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि आपको जानकारी होना चाहिए कि जिस समय 2005 में नीतीश कुमार जी की सरकार बिहार में बनी थी, उस समय स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या 12% के करीब थी.आज स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या एक प्रतिशत से भी काम है। सेतु ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की राजधानी पटना से कहीं भी जाने में 5 घंटे से अधिक का समय नहीं लगता है .जिसकी वजह है बिहार में सड़क एवं सड़क पुल का तेजी से निर्माण होना और यह बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही देन है। जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री के शासनकाल में अमन चमन चैन का माहौल बना है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इस मौके पर जदयू के नेता अनिल कुमार, प्रहलाद ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।