ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Bihar Politics: राहुल गांधी की फोटो एडिट कर वायरल करना पड़ा भारी, बीजेपी नेता के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा

Bihar Politics: राहुल गांधी की फोटो को एडिट कर वायरल करना बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक को भारी पड़ता दिख रहा है. अजय आलोक के खिलाफ बक्सर की कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक के खिलाफ बक्सर की कोर्ट में परिवाद दायर कराया गया है। अजय आलोक पर आरोप है कि उन्होंने राहुल गांधी की फोटो को एडिट कर एक्स पर विवादित पोस्ट किया है। कांग्रेस समर्थक और वकील राम प्रतीक चौबे ने बक्सर व्यवहार न्यायालय में अजय आलोक के खिलाप आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।


परिवादी का आरोप है कि अजय आलोक ने 22 मई 2025 की दोपहर 12.45 बजे अपने एक्स अकाउंट से एक विवादित पोस्ट किया था। उक्त पोस्ट में राहुल गांधी और रायबरेली की विधायक अदिति सिंह की एक तस्वीर साझा की गई लेकिन उसमें अदिति सिंह की जगह पाकिस्तानी जासूसी के आरोप में अरेस्ट ज्योति मल्होत्रा का चेहरा एडिट कर लगाया गया था। 


शिकायतकर्ता ने इसे कांग्रेस और राहुल गांधी की छवि को धूमिल करने और उनको पाकिस्तानी एजेंटों से जोड़ने का प्रयास बताया है। परिवादी ने कोर्ट से आईटी एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(1) के तहत कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि कोर्ट में शिकायत दर्ज होने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक की परेशानी बढ़ती दिख रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता