ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Politics: ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ पटना में बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन के घटक दलों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन के घटक दलों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बैठक में जिलाध्यक्ष, प्रभारी सभी लोग शामिल हुए। 


बैठक में यह साफ निर्णय लिया गया कि जिस तरह हमारा गठबंधन पटना में दिख रहा है, उसी तरह गठबंधन जिला, प्रखंड और पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक दिखे। बैठक में सभी लोगों में आपसी समन्वय बनाकर लोगों की समस्या को लेकर गांव-गांव तक जाकर सरकार की पोल खोलने का निर्णय लिया गया।


उन्होंने कहा कि आज जातीय जनगणना का निर्णय महागठबंधन और पुराने नेताओं की बड़ी जीत है। हमारे पुराने नेताओं ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। भाजपा विपक्ष से डरकर यह निर्णय लेने को बाध्य हुई है। इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर जश्न मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली जीत है। प्रधानमंत्री को 303 से 240 पर ला दिए, उसी का यह परिणाम है। उन्होंने लोगों से कहा कि महागठबंधन के साथ आप आएं, आगे भी हमारी जीत तय है। 


सहनी ने कहा कि 18 मई को प्रदेश जिला स्तर पर घटक दल के अध्यक्ष, प्रभारी एक साथ बैठेंगे और प्रखंड और पंचायत स्तर पर समन्वय बनाने को लेकर चर्चा करेंगे। 20 मई को मजदूरों के आंदोलन को महागठबंधन का समर्थन होगा। महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरेंगे। महागठबंधन 243 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी।


Bihar Politics: ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ पटना में बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा


Bihar Politics: ‘बिहार में बनेगी महागठबंधन की सरकार’ पटना में बैठक के बाद मुकेश सहनी का बड़ा दावा

टैग्स