ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

चुनाव से पहले बिहार में सियासी घमासान: क्या ऐन वक्त पर पलटी मारेंगे नीतीश? नाराजगी की खबरों के बीच उठ रहे सवाल

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार की नाराजगी ने एनडीए में हलचल मचा दी है। चिराग पासवान को तरजीह मिलने से जेडीयू असंतुष्ट है। क्या एक बार फिर 'पलटी' मारेंगे नीतीश? सियासी गलियारों में अटकलें तेज़ हैं।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी पारा हाई है। एक तरफ जहां सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन टूट के कगार पर पहुंच चुका है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के भविष्य को लेकर खतरा मंडराने लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी सामने आने के बाद लोगों के मन में एक बार फिर से यह सवाल उठने लगा है कि क्या नीतीश कुमार फिर से पलटी मारेंगे?


दरअसल, बिहार की सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुराना अंदाज है कि वह कभी किसी भी सहयोगी दल के दबाव में नहीं आते हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों में वह बार-बार गठबंधन तोड़ते रहे हैं। बीजेपी का साथ छोड़कर आऱजेडी के साथ जाना और आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाना उनका पुराना खेल रहा है।


बिहार में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों ही गठबंधनों में कांटे की टक्कर जारी है हालांकि दोनों की गठबंधनों के शीर्ष नेता सबकुछ सामान्य होने का दावा कर रहे हैं। एक तरफ बीजेपी बार-बार दावा कर रही है कि सीटों का बंटवारा कर लिया गया है तो दूसरी तरफ आरजेडी हर दिन सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने का दावा कर रही है।


इसी बीच खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीटों के बंटवारे में चिराग पासवान को तरजीह दिए जाने से नाराज हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जेडीयू की परंपरागत सीटों को बदले जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं और पार्टी नेताओं की बड़ी बैठक बुला ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में कुछ देर में बैठक शुरू होगी। इस बैठक में संजय झा, ललन सिंह, विजय चौधरी मौजूद रहेंगे। इस बैठक से क्या कुछ निकलकर सामने आता है, इसपर हर किसी की नजर टिकी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता