ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी सीएम और डिप्टी सीएम मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा: मुकेश सहनी

Bihar Politics: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और वे खुद उपमुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं है। अधिकांश सीटों पर सहमति बन चुकी है। कुछ सीटों को लेकर बात हो रही है। 


उन्होंने कहा कि यह सभी पार्टियों में होता है। कार्यकर्ताओं का अपना दबाव होता है। सभी पार्टियों का लक्ष्य अधिक सीट लड़ने का होता है। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि सभी को गठबंधन में ही रहना है। सीट बंटवारा कोई बड़ी बात नहीं है। सभी पार्टियां चाहे वह कांग्रेस, राजद हों या वीआईपी हों, सभी अपनी सीटों में कटौती करेंगे। गठबंधन से बाहर जाकर कुछ नहीं होना है। गठबंधन में रहेंगे तभी सरकार बनेगी।  


उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन में मजबूती के साथ और पूरी ताकत से हैं। मैं किसी गठबंधन का विकल्प नहीं हूं, मुझे सरकार बनाना भी आता है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि दिल्ली में सभी नेताओं से बात हुई है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सीएम तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री मैं नहीं बनूंगा तो कौन बनेगा? 


उन्होंने कहा कि केवल घोषणा होने से कुछ नहीं होगा, महागठबंधन सरकार के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। जब जनता आशीर्वाद देगी तो उप मुख्यमंत्री बनूंगा, इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता