ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: ‘सनातन धर्म की जीत’, शपथ ग्रहण से पहले पटना में लगे पोस्टर ने खींचा सबका ध्यान

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले पटना में लगे ‘सनातन धर्म की जीत’ पोस्टर ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। गांधी मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में पीएम मोदी और शीर्ष एनडीए नेता शामिल होंगे।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह से पहले राजधानी में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है।


इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हैं, जिसके ऊपर ‘सनातन धर्म की जीत’ लिखा गया है। एनडीए की जीत के बाद पटना में बधाई संदेशों से जुड़े कई पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें यह पोस्टर भी शामिल है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें भी मौजूद हैं।


इधर, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ एनडीए के कई शीर्ष नेता भी उपस्थित रहेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री व कुछ प्रमुख मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता