ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar News: बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच की कोर्ट में पेश हुए AIMIM चीफ ओवैसी के भाई, जानिए.. क्या है आरोप?

Bihar News: AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी वर्ष 2015 के भड़काऊ भाषण मामले में गुरुवार को किशनगंज कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने CrPC धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। अगली सुनवाई में कोर्ट का फैसला आने की उम्मीद है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: किशनगंज जिले में AIMIM के विधायक और पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी गुरुवार को किशनगंज व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। वे एसीजीएम फर्स्ट शारदा की अदालत में वर्ष 2015 में दर्ज भड़काऊ भाषण मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे।


दरअसल, यह मामला 4 अक्टूबर 2015 का है, जब कोचाधामन प्रखंड के सोनथा हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी जनसभा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कोचाधामन थाना में उनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया था।


अकबरुद्दीन ओवैसी इस मामले में पहले से जमानत पर थे। उनके अधिवक्ता ओम कुमार कर्ण ने बताया कि GR 1680/2015 केस में गुरुवार को ओवैसी ने अदालत के समक्ष भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। 


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशिर कुमार दास ने कहा कि अब मामले की अगली सुनवाई के बाद न्यायालय निर्णय सुनाएगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आगे ऐसी बयानबाजी से किशनगंज की गंगा-जमुनी तहजीब को ठेस नहीं पहुंचेगी। वहीं, मीडिया के सवालों से बचते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी बिना किसी टिप्पणी के कोर्ट परिसर से निकल गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता