ब्रेकिंग
वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी

बिहार में रेत की दीवार की तरह ढहा भ्रष्टाचार का पुल: 9 साल से बन रहा 17 सौ करोड़ का अगुवानी घाट पुल ध्वस्त, कई के हताहत होने की खबर

BHAGALPUR: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा 1716 करोड़ का पुल आज रेत की दीवार की तरह ध्वस्त हो गया. गंगा नदी पर भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी के बीच बन रहा फोरलेन पुल ऐसे

बिहार में रेत की दीवार की तरह ढहा भ्रष्टाचार का पुल:  9 साल से बन रहा 17 सौ करोड़ का अगुवानी घाट पुल ध्वस्त, कई के हताहत होने की खबर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में गंगा नदी पर बन रहा 1716 करोड़ का पुल आज रेत की दीवार की तरह ध्वस्त हो गया. गंगा नदी पर भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगुवानी के बीच बन रहा फोरलेन पुल ऐसे ढ़हा जैसे इसे ताश के पत्तों से खड़ा किया गया था. पिछले साल इसी पुल का स्ट्रक्चर ध्वस्त हो गया था. 2014 से ही बन रहे इस पुल को पूरा करने की समय सीमा 6 दफे फेल हो चुकी थी. आज पूरा पुल की ध्वस्त हो गया. 


6 बार पुल को पूरा करने की समयसीमा फेल होने के बाद बिहार सरकार ने एलान किया था कि इसी महीने यानि जून 2023 में पुल का काम पूरा हो जायेगा. लेकिन पुल पूरा नहीं हुआ बल्कि पूरी तरह ध्वस्त हो गया. हजारों ग्रामीणों के सामने पुल गिरना शुरू हुआ. लोग सकते में आ गये. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पुल गिरना शुरू हुआ उस वक्त उसके उपर कई आदमी काम कर रहे थे. ग्रामीण बड़ी तादाद में मजदूरों के मरने की आशंका जता रहे हैं. हालांकि अब तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि कितने लोग हताहत हुए है. 


बता दें कि राज्य सरकार ने सातवीं बार इस पुल को पूरा करने की डेडलाइन इसी जून की तय की थी. इसी महीने में पुल का काम पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी. 


पिछले साल ढ़ह गया था स्ट्रक्चर 

राज्य सरकार ने अगुवानी घाट पुल को बनाने का काम एसपी सिंगला कंपनी को दे रखा था. पिछले साल 30 अप्रैल, 2022 को इस पुल के पाया संख्या 405 और 6 के बीच सुपर स्ट्रक्चर हवा के झोंके में गिर गया था. उस वक्त ही इस पुल के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. लेकिन राज्य सरकार ने एसपी सिंघला कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं की. कंपनी को पुल का काम पूरा करने के लिए और समय दे दिया गया. 


बता दें कि 23 फरवरी, 2014 को खगड़िया में अगुवानी घाट पुल के निर्माण के लिए आधारशिला रखी गई थी. 9 मार्च, 2015 को पुल का काम शुरू करने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने इसके कार्यारंभ का उद्घाटन किया था. तब सरकार ने कहा था कि मार्च 2019 तक पुल का काम पूरा कर लिया जायेगा. लेकिन उस वक्त तक 25 फीसदी काम भी सही से नहीं हो पाया था. इसके बाद राज्य सरकार ने मार्च, 2020 तक समय सीमा बढ़ाई थी. फिर समय सीमा बढ़ाकर मार्च, 2022 की गई. इसके बाद जून 2022 तक समयसीमा बढ़ाई गई, लेकिन इस बीच सुपर स्ट्रक्चर गिर गया. इसके बाद दिसंबर, 2022, फिर मार्च 2023 और आखिरकार जून 2023 तक समयसीमा बढ़ायी गयी. 4 जून 2023 को पूरा पुल की ध्वस्त हो गया.




रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता