ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

BIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरान

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक वार्ड पार्षद इन दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिनेश मालाकार छाये हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में अब इनकी चर्

BIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में एक वार्ड पार्षद इन दोनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिनेश मालाकार छाये हुए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में अब इनकी चर्चा होने लगी है। दरअसल दिनेश मालाकार बिहार के इकलौते वार्ड पार्षद हैं जो चाय और नाश्ते की दुकान चलाते हैं साथ ही अपने वार्ड की समस्या भी देखते हैं। चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ-साथ दिनेश मालाकार वार्ड की समस्या का तुरंत समाधान करते हैं। उनकी सादगी देखकर हर कोई हैरान हैं। 


सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित रंगनिया में इनकी चाय और नाश्ते की दुकान है। वार्ड संख्या 14 के पार्षद दिनेश मालाकार कई वर्षों से  चाय और नाश्ते की दुकान चला रहे हैं। सोशल मीडिया वो इन दिनों छाये हुए हैं। आज लोग उनकी चर्चा इसलिए कर रहे हैं कि दिनेश मालाकार सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद में वार्ड नंबर 14 के पार्षद हैं। एक पार्षद को चाय और नाश्ता बेचना पड़ रहा है। दिनेश मालाकार दुकान पर भूंजा बनाते भी बनाते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। इनकी दुकान पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। 


ये एक साथ दोनों काम बखूबी तरीके से निभाते हैं। ना केवल चाय और नाश्ते की दुकान चलाते हैं बल्कि वार्ड की समस्या को भी देखते हैं। दिनेश मालाकार अपने वार्ड की समस्या का भी समाधान करते हैं। वे सुबह से लेकर शाम तक अपनी चाय की दुकान पर समय देते हैं। फर्स्ट बिहार की टीम ने जब दिनेश मालाकार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे लगातार दूसरी बार वार्ड पार्षद के पद पर निर्वाचित हुए हैं। हालांकि यह चाय की दुकान पहले से चलती आ रही है। इसी चाय और नाश्ते की दुकान से उनका घर चलता है। 


वार्ड पार्षद दिनेश मालाकार आगे कहते हैं कि जब तक वो जीवित रहेंगे तब तक वार्ड का चुनाव लड़ते रहेंगे और यह चाय की दुकान भी चलती रहेगी। यह काम मेरा पेशा है और वार्ड पार्षद का काम मेरा दायित्व है। अभी के दौड़ में दोनों काम को बखूबी तरीके से निभा रहा हूं। क्षेत्र की जनता जब अपनी समस्या लेकर उनके दुकान पर आते हैं तो उस समस्या का वो समाधान भी करते हैं। उनके काम से वार्ड की जनता काफी खुश हैं। BIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरान

BIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरानBIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरानBIHAR में एक पार्षद ऐसा भी: चाय-नाश्ते की दुकान चलाने के साथ वार्ड की समस्या का तुरंत करते हैं समाधान, दिनेश मालाकार की सादगी देख हर कोई हैरान

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता