ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar politics: मंगनी लाल मंडल ने आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष के लिए किया नामांकन, पार्टी चीफ लालू प्रसाद रहे मौजूद; क्या बोले तेजस्वी?

Bihar politics: आरजेडी के वरिष्ठ नेता मंगनी लाल मंडल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

Bihar politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar politics: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए लालू के करीबी मंगनी लाल मंडल ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के मौके पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ साथ राबड़ी देवी और तेजस्वी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने मंगनी लाल मंडल की खुलकर तारीफ की और कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई है। बहुत खुशी की बात रही है कि हम भी मंगनी लाल मंडल के प्रस्तावक रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने नामांकन किया है। सभी लोग जानते हैं कि मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी नेता रहे हैं। बिहार के मंत्री के रूप में हों या केंद्र में सांसद के रूप में रहे, इन्होंने जनता की आवाज को बुलंद किया है।


उन्होंने कहा कि मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा को मानने वाले नेता है और कर्पूरी ठाकुर के बेहद करीबी और सहयोगी रहे। हमारे पिता लालू प्रसाद के साथ भी इन्होंने कई वर्षों तक काम किया है। समाजवादी राजनीति को आगे बढ़ाने में इनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। हम सभी लोगों को खुशी है कि आज इन्होंने आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नामांकन किया है।


तेजस्वी ने कहा कि हमारी पार्टी जनता की बात करती है, गरीबों की बात करती है और सबको साथ लेकर चलती है। इस बार हम सब लोग मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे और एक नया बिहार बनाने का काम करेंगे। बिहार की जनता बदलाव चाहती है। नीतीश कुमार की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में खुद को फेल साबित कर चुकी है।


वहीं प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले मंगनी लाल मंडल ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन हमले किया है, यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जो जिम्मेदारी मिली है उसके लिए सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष और तेजस्वी यादव के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। चुनावी वर्ष में इस चुनौती को पूरा करने के लिए पूरी शक्ति लगा दूंगा।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता