ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में खाद आयोग का गठन, सीएम नीतीश ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेवारी

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने राज्य खाद आयोग का गठन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रहलाद कुमार को अध्यक्ष और 4 अन्य सदस्यों की नियुक्ति की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आयोगों का गठन कर रहे हैं। अब सरकार ने बिहार राज्य खाद आयोग का गठन कर दिया है। इस खाद आयोग में एक अध्यक्ष समेत पांच सदस्य बनाए गए हैं। बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी है।


सरकार की तऱफ से जारी अधिसूचना में कहा गया कि, बिहार राज्य खाद्य आयोग के नियमावली 2014 की धारा-'7' के तहत बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। सरकार ने प्रहलाद कुमार को खाद आयोग का अध्यक्ष बनाया है जबकि चार अन्य को सदस्य बनाया गया है।


आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार किशनगंज के मिलनपल्ली के रहने वाले हैं। कैमूर के भभुआ निवासी रिंकी रानी पाण्डेय, पटना के आनंदपुरी निवासी मनोज कुमार, खगड़िया के गोगरी निवासी अंगद कुमार कुशवाहा और सुपौल के त्रिवेणीगंज निवासी नरेन्द्र कुमार ऋषि को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता