ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

जीडीपी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बिहार नंबर वन, बोले तेजस्वी..लेकिन कुछ लोग कर रहे बिहार को बदनाम

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने मंच से संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि

जीडीपी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में बिहार नंबर वन, बोले तेजस्वी..लेकिन कुछ लोग कर रहे बिहार को बदनाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने मंच से संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सीमित संसाधनों में हम अभी बिहार में काम कर रहे हैं। यदि बिहार को स्पेशल पैकेज और विशेष राज्य का दर्जा मिल जाता तो भारत के टॉप स्टेट में बिहार जाना जाता। लेकिन अभी तक हमारी इस मांग को केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया है। 


पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा कि टूरिज्म के स्तर पर बिहार आगे बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में बिहार में बहुत सारा काम हुआ है। 2019 में जहां बिहार में आने वाले टूरिस्ट की संख्या साढ़े 3 करोड़ थी वही 2023 में पौने 6 करोड़ पहुंच गयी है। इतनी भारी तादाद में टूरिस्ट बिहार आए और यहां के बारे में जाना। आने वाले समय में बिहार में टूरिस्टों की संख्या और बढ़ेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही हमलोग टूरिस्ट पॉलिसी लाएंगे। 


बिहार देश का नंबर वन जीडीपी स्टेट हैं। कुछ लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं। वो ऐसा काम सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं। इन लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए सही बातों को रखना चाहिए। बिहार तब तक आगे नहीं बढ़ेगा देश विकसित नहीं कर सकता। आगे नहीं बढ़ सकता। बिहार भले ही गरीब और पिछड़ा राज्य हैं लेकिन बिहार देश का नंबर वन जीडीपी में है। बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में भी नंबर वन है।