ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Bihar Election 2025: राहुल-खरगे से मिले बिना ही दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी यादव, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसा पेंच

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। कांग्रेस 70 सीटों की मांग पर अड़ी है, जबकि राजद राजी नहीं। तेजस्वी बिना मीटिंग पूरी किए पटना लौटे।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच दो दौर की बैठकें हुईं, लेकिन कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया। इससे गठबंधन के भीतर मतभेद और गहरे होते नजर आ रहे हैं।


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 70 से अधिक सीटों की मांग पर अड़ी हुई है, जबकि राजद इतनी बड़ी हिस्सेदारी देने को तैयार नहीं है। इसी मुद्दे पर बातचीत बार-बार टल रही है। वाम दलों ने भी अपनी भूमिका और हिस्सेदारी को लेकर स्पष्टता की मांग की है।


महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फिलहाल अटका हुआ है। तेजस्वी यादव कांग्रेस की सीटों की मांग को लेकर असहमति जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं से साफ शब्दों में कह दिया है कि यदि यही रवैया रहा तो गठबंधन का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।


इस मुद्दे पर जारी गतिरोध के बीच तेजस्वी यादव ने कांग्रेस की बैठक को बीच में ही छोड़ दिया और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे से बिना मुलाकात किए ही पटना लौट गए। उनका यह कदम गठबंधन में चल रही खींचतान को और स्पष्ट करता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता