ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar Election 2025: छपरा से खेसारी लाल यादव लड़ेंगे चुनाव, पत्नी चंदा यादव की जगह चुनावी मैदान में लेंगे एंट्री; जानिए.. अचानक क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब छपरा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पहले उनकी पत्नी चंदा यादव को टिकट मिला था, लेकिन अब तकनीकी कारणों से खेसारी खुद मैदान में उतरेंगे।

Bihar Election 2025
खेसारी लाल यादव की सियासी एंट्री
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब औपचारिक रूप से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पहले उनकी पत्नी चंदा यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन अब तकनीकी कारणों के चलते खुद खेसारी मैदान में उतरेंगे।


बुधवार को खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए मना रहे हैं, लेकिन अब खबर है कि नामांकन की प्रक्रिया में तकनीकी अड़चनों की वजह से राजद ने अंतिम समय पर खेसारी को ही अपना प्रत्याशी बना दिया है।


दरअसल, खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा यादव के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि चंदा यादव का नाम बिहार के वोटर लिस्ट में नहीं है। वह मूल रूप से छपरा के एकमा के धानाडीह गांव की रहने वाली हैं लेकिन उनका नाम मुंबई की वोटर लिस्ट में है, जिसके कारण उनके नामांकन में पेंच फंस गया है। ऐसे में उनकी जगह खेसारी लाल यादव चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं हालांकि अभी उन्हें आरजेडी का सिंबल नहीं मिला है। पार्टी का सिंबल मिलते ही वह नामांकन दाखिल करेंगे।


बता दें कि खेसारी लाल यादव के लालू परिवार से अच्छे संबंध माने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने तेजस्वी यादव से उनके पटना आवास पर मुलाकात की थी। उसी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे चुनावी राजनीति में एंट्री कर सकते हैं हालांकि, उस समय खेसारी ने मीडिया से कहा था कि मैं चुनाव लड़ने नहीं आया हूं, मैं अपनी फिल्म इंडस्ट्री में ही खुश हूं। लेकिन अब सियासी समीकरण बदल चुके हैं और वे अब खुद राजद के सिंबल पर नामांकन करने जा रहे हैं।


खेसारी लाल यादव का छपरा से गहरा जुड़ाव है। यही उनका जन्मस्थान भी है और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनके लोकप्रियता के कारण वे एक बड़े वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं। राजद को उम्मीद है कि खेसारी की लोकप्रियता से पार्टी को युवा और ग्रामीण मतदाताओं का मजबूत समर्थन मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें