ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत

Bihar Election 2025: दरभंगा के अलीनगर में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान यूपी की भाजपा विधायक केतकी सिंह द्वारा मिथिला की पहचान ‘पाग’ को मंच से फेंकने पर सियासत गरमा गई। उन्होंने कहा कि मिथिला का सम्मान मैथिली ठाकुर हैं, पाग नहीं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: दरभंगा के अलीनगर विधानसभा में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामा मच गया। जब मंच पर मौजूद उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मिथिला की पहचान और गौरव का प्रतीक ‘पाग’ मंच से फेंक दिया।


दरअसल, कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक रूप से पाग पहनाकर स्वागत किया जा रहा था। तभी विधायक ने पाग को उठाते हुए कहा “ये पाग क्या है? जब दर्शकों ने जवाब दिया कि “यह मिथिला का सम्मान है,” तो उन्होंने पाग फेंकते हुए कहा कि, नहीं, ये मिथिला का सम्मान नहीं... मैथिली ठाकुर मिथिला का सम्मान हैं।


विधायक केतकी सिंह के इस बयान और व्यवहार से मंच व मैदान दोनों में मौजूद कार्यकर्ता व स्थानीय लोग नाराज़ हो उठे। लोगों ने इसे मिथिला की संस्कृति और अस्मिता का अपमान बताया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।


वही दरभंगा शहरी विधानसभा के जन सुराज के प्रत्याशी राकेश कुमार मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक केतकी सिंह के इस कृत पर नाराजी जाहिर करते हुए कहा कि पाग केवल एक वस्त्र नहीं, यह मिथिला की अस्मिता और परंपरा का प्रतीक है। इसका अपमान पूरे मैथिल का अपमान है। इससे मिथिला के लोग काफी आहत है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता