ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Election 2025: पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन, बिहार चुनाव में दिखाएंगे ताकत

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने जमालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच लांडे ने जनता से बदलाव लाने का आह्वान किया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: मुंगेर जिला अंतर्गत 166 जमालपुर विधानसभा सीट से एक बड़े और चर्चित नाम ने आज चुनावी मैदान में एंट्री ले ली है। पूर्व आईपीएस अधिकारी और हिंद सेना के संस्थापक शिवदीप लांडे ने आज निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।


जमालपुर से नामांकन दाखिल करने के लिए शिवदीप लांडे सैकड़ों समर्थकों के साथ मुंगेर के सदर एसडीओ कार्यालय पहुंचे। शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार की माटी का जो कर्ज है, उसी को चुकाने के लिए निकला हूं। मैंने हिंद सेना बनाई थी, लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका, इसलिए इस बार मैं निर्दलीय लड़ रहा हूं। अब फैसला जनता के हाथ में है कि वे कैसा बिहार चाहते हैं। 


नामांकन के बाद जो नज़ारा देखने को मिला, वो किसी जश्न से कम नहीं था। समर्थकों ने शिवदीप लांडे को गोद में उठा लिया,फूलों की माला पहनाई और जमकर बधाई दी। शिवदीप लांडे ने कहा जब नेतृत्व मेरा होगा तो माताएं और बहनें सुरक्षित रहेंगी, भ्रष्टाचार खत्म होगा,और बिहार की 50 प्रतिशत समस्या अपने आप समाप्त हो जाएगी। बाकी 50 प्रतिशत से लड़ने का तरीका मुझे सिस्टम के अंदर रहकर आता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जमालपुर की जनता इस “एक्शन हीरो” अधिकारी को अपनाती है कि नहीं।


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता