ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: ‘जंगलराज को बिहार के लोग 100 साल तक याद रखेंगे’, कांग्रेस और RJD पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा प्रहार

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार का जंगलराज लोग अगले 100 साल तक नहीं भूलेंगे और विपक्ष अपनी गलतियों को छिपाने की कितनी भी कोशिश करे, जनता माफ नहीं करेगी।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला और कहा कि राज्य के लोग जंगलराज को अगले 100 साल तक नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे अपनी गलतियों को छुपाने की कितनी भी कोशिश करे, लेकिन जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


प्रधानमंत्री ने यह बयान उस दिन दिया जब महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं, बल्कि ‘लट्ठबंधन’ है। इसमें शामिल लगभग सभी नेता, चाहे दिल्ली के हों या बिहार के, जमानत पर बाहर हैं।


पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर युवाओं को बिहार के अतीत की सच्चाई से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर युवाओं को इकट्ठा करें और क्षेत्र के बुजुर्गों को बुलाकर जंगलराज के समय हुए अत्याचारों की कहानियां सुनाएं, ताकि लोग उस दौर को भूल न पाएं।


ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित “मेरा बूथ सबसे मजबूत युवा संवाद” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार आज विकास की तेज राह पर है क्योंकि राज्य और केंद्र में स्थिर सरकार है। उन्होंने कहा कि बिहार में हर सेक्टर में काम हो रहा है।अस्पताल बन रहे हैं, स्कूलों का निर्माण हो रहा है, नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं। यह सब स्थिरता और सुशासन का परिणाम है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बिहार के युवा उत्साह से कह रहे हैं कि रफ्तार पकड़ चुका बिहार, फिर से NDA सरकार। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा, जिसमें युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।


युवाओं से अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे हर घर जाकर लोगों से मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण का नया युग शुरू होगा, जब भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को फिर से सत्ता में लाया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता