ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान

Bihar Election 2025: महागठबंधन की सीट शेयरिंग से पहले भाकपा माले ने पटना की दीघा सीट से सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को उम्मीदवार घोषित किया है। दिव्या 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले ही भाकपा माले उम्मीदवारों के नामांकन का एलान कर रहा है। भाकपा माले ने पटना की दीघा सीट से भी उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। इस सीट से भाकपा माले ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को अपना उम्मीदवार बनाया है।


दरअसल, सीटों के बंटवारे में हो रही देरी से महागठबंधन में शामिल दलों का धैर्य जवाब दे रहा है। भाकपा माले सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। घोसी सीट से अपने उम्मीदवार का एलान करने के बाद पटना के पालीगंज सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जिसको लेकर आरजेडी और माले में टशन दिख रहा है।


इसी बीच भाकपा माले ने पटना की एक और सीट दीघा विधानसभा से उम्मीदवार के तौर पर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया है। दिव्या गौतम दीघा विधानसभा सीट से 15 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि दीघा सीट भाकपा माले की ही सीट है लेकिन सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों के एलान से सवाल खड़े हो रहे हैं।


बताते चले कि बिहार की राजनीति में इस बार नया चेहरा बनकर उभरी हैं दिव्या गौतम मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन और वामपंथी छात्र राजनीति से निकली युवा नेता। सीपीआई(एमएल) ने उन्हें पटना जिले की दीघा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिव्या न केवल शिक्षित और विचारधारा से प्रेरित उम्मीदवार हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है, वहीं वीमेंस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और बाद में 64वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर आपूर्ति निरीक्षक के पद तक पहुंचीं। लेकिन सरकारी नौकरी छोड़ उन्होंने सामाजिक कार्य और शोध का रास्ता चुना  है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता