ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर में राजद समर्थकों की गुंडागर्दी: नामी क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंका, देखिये वीडियो..

PATNA: बिहार में फैल रही अराजकता अब खेल कूद को भी अपने चपेट में लेने लगी है. राजद समर्थकों के एक गुट ने आज बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया. उत्पातियों न

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के दफ्तर में राजद समर्थकों की गुंडागर्दी: नामी क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंका, देखिये वीडियो..
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में फैल रही अराजकता अब खेल कूद को भी अपने चपेट में लेने लगी है. राजद समर्थकों के एक गुट ने आज बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया. उत्पातियों ने बिहार के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शुमार किये जाने वाले सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर कालिख फेंक दिया.


इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि अमित यादव नाम के एक युवक के नेतृत्व में कई लड़के बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में घुस रहे हैं. उन लोगों ने पहले नारेबाजी की और फिर ऑफिस में बैठे क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया. उत्पातियों द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में तोड़फोड़ की भी बात सामने आ रही है. सुनील कुमार सिंह फिलहाल बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के जीएम हैं. 


बता दें कि सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने माने क्रिकेटर रहे हैं. उन्हें खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के हाथों सम्मान प्राप्त हो चुका है. खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद सुनील कुमार सिंह पिछले 20 सालों से लगातार पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम ईशान-किशन और कई बड़े खिलाड़ी इनके द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. 


राजद समर्थकों ने मचाया उत्पात

बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में हुए उत्पात का नेतृत्व अमित यादव नाम का युवक कर रहा था. वह खुद को राजद कार्यकर्ता और मीसा भारती का फॉलोअर बताता है. बीसीए के पदाधिकारियों ने बताया कि अमित यादव एसोसियेशन पर कब्जा करना चाहता है. इसी कारण आज प्रतिष्ठित क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया.