ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए 43 नेताओं को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति ने सभी से 21 नवंबर 2025 तक लिखित जवाब मांगा है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में भारी दुर्गति के बाद प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के 43 नेताओं को शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन सभी के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की तरफ से यह नोटिस जारी किया गया है। समिति ने आगामी 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक लिखित जवाब मांगा है।


प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी अनुशासन समिति ने कई नेताओं को कारण-पत्र जारी किया है। चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।


प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के अनुसार संबंधित सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। 


उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी को क्षति पहुंचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा।


इन नेताओं को जारी किया गया शोकॉज नोटिस

1. अफाक आलम, पूर्व मंत्री

2. आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

3. छत्रपति यादव, पूर्व विधायक

4. वीणा शाही, पूर्व मंत्री

5. डा0 अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद

6. गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक

7. सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, पूर्व विधायक

8. कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी

9. बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमिटी

10. राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष

11. नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष

12. मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी

13. प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ

14. सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

15. अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता

16. सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस

17. उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस

18. सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस

19. अब्दुल बाकी सज्जन

20. वसी अख्तर

21. रमेश सिंह

22. कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस

23. कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ

24. राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस

25. आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1

26. कुमार संजीत,

27. नीरज कुमार

28. राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी

29. रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अ0भा0कां0क0

30. रीना देवी, नालन्दा जिला महिला अध्यक्ष

31. अजय प्रताप सिंह

32. शिवनीती सिंह, खगड़िया

33. सुदय शर्मा, पटना महानगर

34. सुनीता कुमारी

35. आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल

36. राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया

37. अरविन्द पासवान

38. खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति

39. रवि गोल्डेन, नालन्दा

40. निधि पाण्डेय,

41. राजीव मेहता

42. धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद

43. रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता