ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar Politcis: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: सोनिया, राहुल, खरगे समेत देश भर के कांग्रेसी दिग्गज पटना पहुंचे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पटना में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है। 24 सितंबर को एक्सटेंडेड CWC बैठक होगी, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे।

Bihar Politcis
बिहार की राजनीतिक में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politcis: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी सारी ताकत झोंक रहे कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी से लेकर देश भर के कांग्रेसी दिग्गज पटना में  मौजूद हैं। कांग्रेस पार्टी ने राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन की बड़ी तैयारी की है। इसके तहत 24 सितंबर को एक्सटेंडेड कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई गई है।


बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद ये भी तय हो चुका है कि राहुल, प्रियंका और खरगे समेत दूसरे बड़े नेता उन जिलों का दौरा करेंगे, जहां वोटर अधिकार यात्रा नहीं हुई थी। इसके बाद अब कांग्रेस की एक्सटेंडेड वर्किंग कमेटी की बैठक करने का भी फैसला लिया गया है।


कांग्रेस की ओर से इस बैठक को  पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बैठक में शामिल होंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता भी इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। इसे पार्टी के भीतर एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन माना जा रहा है।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पटना में ऐसी बड़ी बैठक आयोजित करना केवल प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि रणनीतिक भी है। बिहार की राजनीति लंबे समय से राष्ट्रीय विमर्श को प्रभावित करती रही है और कांग्रेस इस चुनाव से पहले राज्य में अपनी मौजूदगी को नए सिरे से मजबूत करना चाहती है। पटना की धरती से इस बड़े दांव के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने, गठबंधन को और मजबूत करने और खुद को एक मज़बूत पार्टी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है।

संबंधित खबरें