ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Politics: बिहार चुनाव के बीच कृष्णा अल्लावरु को बड़ा झटका, कांग्रेस ने इस अहम पद से हटाया; पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध में लगाए नारे

Bihar Politics: कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू को पार्टी हाईकमान ने यूथ कांग्रेस प्रभारी पद से हटा दिया है और उनकी जगह मनीष शर्मा की नियुक्ति की है। बिहार कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ती नाराजगी और विरोध के बीच यह फैसला लिया गया है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को पार्टी हाईकमान ने बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को उन्हें यूथ कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया है और उनकी जगह मनीष शर्मा को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। फिलहाल अल्लावरू बिहार कांग्रेस के प्रभारी बने रहेंगे।


यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष बढ़ गया है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद, बिहार कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व और कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ सदाकत आश्रम में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज नेताओं ने अल्लावरू को ‘टिकट चोर’ करार दिया और “बिहार कांग्रेस बचाओ” का नारा लगाते हुए उपवास पर बैठ गए।


कांग्रेस नेता आनंद माधव ने अल्लावरू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “बिहार में कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है। हम दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएंगे। इसका मुख्य कारण कृष्णा अल्लावरू हैं, जिन्होंने टिकट वितरण में मनमानी की और पार्टी को नुकसान पहुंचाया।” उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बाहरी लोगों को टिकट बेचे गए और स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।


बता दें कि कृष्णा अल्लावरू कर्नाटक के रहने वाले हैं और राहुल गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। वे पहले यूथ कांग्रेस के प्रभारी भी रह चुके हैं और पिछले कई महीनों से बिहार कांग्रेस के प्रभारी पद पर कार्यरत हैं। कृष्णा अल्लावरु के फैसलों को लेकर बिहार कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है और पार्टी के नेता अल्लावरु के खिलाफ गोलबंद हो गए हैं और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता