ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Politics: राहुल के बिहार दौरे के बाद महागठबंधन में सीएम फेस पर फिर से रार! तेजस्वी ने दिया दो टूक जवाब

Bihar Politics: राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर विवाद फिर से गहराया। कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि तेजस्वी सिर्फ को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष हैं, सीएम फेस नहीं। इस पर तेजस्वी यादव ने दो टूक जवाब दिया है।

Bihar Politics
महागठबंधन में सीएम फेस पर रार!
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने महागठबंधन में एक बार फिर से यह कहकर घमासान बढ़ा दिया है कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी का सिर्फ अध्यक्ष बनाया गया है, वह महागठबंधन के सीएम फेस नहीं हैं। कांग्रेस प्रभारी के इस बयान पर तेजस्वी का रिएक्शन आया है।


दरअसल, राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद एक बार फिर से महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर घमासान शुरू हो गया है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने एक बार फिर से कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव महागठबंधन के सीएम फेस नहीं है, बल्कि उन्हें सिर्फ को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।


कृष्णा अल्लावरू के बयान पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि किसी को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी को चिंता करने की कोई जरूरत है। हम सबलोग पूरी तरीके से नया बिहार बनाएंगे और बिहार को बनाने की कावयद चल रही है।


वहीं राहुल गांधी के चुनाव फिक्स वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने बिल्कुल सही आशंका जताई है। जिस तरीके से चुनाव आयोग की कार्यशाली रही है, उससे तो यही आशंका जताई जा सकती है। चुनाव आयोग ने पिछले विधानसभा चुनाव में क्या किया? दिन में उन्होंने काउंटिंग को रुकवा दिया और रात के अंधेरे में काउंटिंग को शुरू किया और तीन-तीन बार प्रेस कांफ्रेंस करके अपनी सफाई दी। चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रकोष्ठ की तरह काम कर रही है, तो सवाल उठाने जायज हैं।

रिपोर्ट- प्रिंस कुशवाहा, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता