ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

बिहार चुनाव : पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला, 8 मंत्रियों का भाग्य भी ईवीएम में होगा बंद

PATNA : राज्य में आज होने वाली पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता करने जा रही है। ईवीएम में जिन बड़े चेहरों की किस्मत आज कैद हो जाएगी उन में बिहार सरका

बिहार चुनाव : पहले चरण में इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला, 8 मंत्रियों का भाग्य भी ईवीएम में होगा बंद
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : राज्य में आज होने वाली पहले चरण की वोटिंग के दौरान कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता करने जा रही है। ईवीएम में जिन बड़े चेहरों की किस्मत आज कैद हो जाएगी उन में बिहार सरकार के 8 मंत्री भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है। 


बिहार सरकार के कुल 8 मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में बंद हो जाएगी। इनमें मंत्री जय कुमार सिंह, शैलेश कुमार, संतोष निराला, कृष्ण नंदन वर्मा, प्रेम कुमार, रामनारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा और बृजकिशोर बिंद शामिल हैं। जीतन राम मांझी के साथ-साथ उनके परिवार के अन्य 2 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी आज ही होगा। मांझी की समधन ज्योति बाराचट्टी से चुनाव लड़ रही है जबकि दामाद देवेंद्र मांझी मखदुमपुर सीट से। इसके अलावे जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह, शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी, जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश तारापुर से और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे ऋषि सिंह ओबरा सीट से चुनाव मैदान में हैं। इन सब की किस्मत का फैसला भी आज ही ईवीएम में कैद होगा। 


पहले चरण में जिन अन्य उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी होंगी उनमें पूर्व विधायक सुनील पांडे, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा, बीजेपी छोड़कर एलजेपी में शामिल होने वाले राजेंद्र सिंह और रामेश्वर चौरसिया के साथ साथ उषा विद्यार्थी पर भी सबकी नजरें होंगी। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के दो बेटे अजय प्रताप और सुमित सिंह की किस्मत का फैसला भी आज ही होना है जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश कहलगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री अवधेश सिंह के बेटे शशि शेखर वजीरगंज सीट से उम्मीदवार हैं। इन सब की किस्मत आज ईवीएम में मतदान के बाद बंद हो जाएगी।