ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Cabinet Meeting: समृद्धि यात्रा पर निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने बुला ली कैबिनेट की अहम बैठक, लेंगे कौन सा बड़ा फैसला?

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलने से पहले 13 जनवरी को कैबिनेट की अहम बैठक बुला रहे हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जाएगा।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 जनवरी से एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं। सीएम की इस यात्रा का नाम समृद्धि यात्रा होगी। समृद्धि यात्रा पर निकलने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंगलवार 13 जनवरी को होगी। कैबिनेट विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सीएम नीतीश के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।


इससे पहले पिछले साल 16 दिसंबर को सीएम ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी, जिसमें ‘सात निश्चय- 3’ के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी थी। बिहार के विकास के लिए सात निश्चय तीन की घोषणा की गई थी। जिस पर मंत्रिमंडल की स्वीकृति प्रदान मिल गई है। 


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर सात निश्चय योजना-3 का ऐलान किया और सरकार की पूरी कार्य योजना को राज्य के लोगों के समक्ष रखा था। सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत बिहार में दोगुना रोजगार, किसानों की दोगुनी आय, उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए विकसित बिहार का लक्ष्य रखा गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता