ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar Assembly Session: बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तैयारियां तेज, इस बार डिजिटल माध्यम से होगी सदन की कार्यवाही

Bihar Assembly Session: 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले बिहार विधानसभा के पहले सत्र में नए विधायकों का शपथ ग्रहण, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल का अभिभाषण और अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस बार सदन की कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल होगी।

Bihar Assembly Session
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Session: 1 दिसंबर से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र होगा, जिसमें नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। तीसरे दिन, 3 दिसंबर को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल अभिभाषण देंगे, जिसमें सरकार अपनी प्राथमिकताओं और कार्ययोजना को प्रस्तुत करेगी।


इस सत्र में सरकार द्वारा द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किए जाने की भी योजना है। इस बार विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कागज की जगह सभी विधायकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। विधायक सदन में सवाल और पूरक प्रश्न पूछने के लिए इन्हीं टैब का उपयोग करेंगे, जिससे कागज का उपयोग कम होगा और कार्यवाही अधिक पारदर्शी व दक्ष बनेगी।


सत्र के दौरान विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 163 लागू की जाएगी। इसके तहत सार्वजनिक विरोध-प्रदर्शन, सभा, जुलूस और पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा।


पूरा सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा। 4 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी और सरकार जवाब देगी। सत्र के आखिरी दिन, 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर बहस होने के बाद संबंधित विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा।


इसी बीच, महागठबंधन ने भी अपने विधायक दल की बैठक बुला लिया है। सबसे पहले RJD के नवनिर्वाचित 25 विधायकों की बैठक हो रही है, जिसके बाद कांग्रेस और वामदलों के नए विधायकों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठकें तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होंगी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें