ब्रेकिंग
धनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारीधनौती नदी पर बना 35 साल पुराना पुल टूटा, आवागमन बाधित, लोगों में खासा आक्रोशफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: 60 दिन में टूटी सड़क और पुलिया की हुई मरम्मतबिहार में 9 IPS अफसरों का तबादला एवं अतिरिक्त प्रभार, देखिये पूरी लिस्टगन्ना किसानों को बड़ी राहत, सासामुसा चीनी मिल का 42.99 करोड़ रुपये बकाया भुगतान स्वीकृत, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना में फायर सेफ्टी पर सख्ती: आधा दर्जन होटल और संस्थानों को सील करने का आदेश, 6 अस्पतालों पर भी एक्शन की तैयारी

ट्रिपल C पर कोई समझौता नहीं... विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार क्राइम, करप्शन और कॉम्युनलिज्म यानी ‘ट्रिपल C’ पर कोई समझौता नहीं करेगी।

Bihar assembly
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar assembly: बिहार विधानसभा में सम्राट सरकार के विश्वास मत पर चर्चा जारी है। तमाम सदस्यों द्वारा अपनी बातों को विधानसभा में रखा गया है। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार के विजन को सदन में रखा गया। इस दौरान सीएम ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार की सरकार ने कभी ट्रिपल सी से समझौता नहीं किया उनकी भी सरकार ट्रिपल सी से कभी समझौता नहीं करेगी।


सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से बिहार में एनडीए की सरकार है। एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन को स्थापित करने का काम किया। बिहार तेज गति से विकास करें और समृद्ध बने इसपर हमको काम करना है। 


सीएम सम्राट चौधरी ने सदन के माध्यम से बिहार की जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार ट्रिपल सी से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ट्रिपल सी पर कोई समझौता नहीं किया गया, चाहे वह क्राइम हो, करप्शन हो या कॉम्युनिलिज्म हो। आगे भी किसी भी हाल में इन तीनों सी पर कभी समझौता नहीं किया जाएगा।


सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं। 14 करोड़ बिहारी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिली है। एनडीए के तमाम नेताओं के आशीर्वाद से मैं यहां बैठा हूं। गलतफहमी में ना रहे। लालू यादव ने मुझे जेल में भेजा, मेरे परिवार के 22 सदस्यों को जबरदस्ती जेल में भेजा। लालू यादव का मैं ऑफिशियल बयान कह रहा हूं, मिलर स्कूल के मैदान में उन्होंने क्षमा मांगा था और कहा था कि मुझसे गलती हुई है।


उन्होंने कहा कि मेरे कई चीजों पर चर्चा करते हैं,केस की चर्चा करते हैं। कोई किसी की पाठशाला से नहीं आता है। अगर लालू जी का अत्याचार नहीं होता तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बन पाता, ना तो मैं जेल जाता और ना ही राजनीति में आता। मैं तो दूसरे रास्ते में चला जाता। इसलिए गलतफहमी में ना रहें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता