ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, लैंडिंग के दौरान टीन की शेड से टकराने से बचा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नालंदा में सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, तभी एक टीन का शेड उड़कर वहां आ गया.

CM Nitish Kumar
सीएम की सुरक्षा में चूक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar: नालंदा के राजगीर में शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। राजगीर में सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर जैसे ही लैंड हो रहा था, तभी कहीं से एक टीन की शेड उड़ते हुए आया लेकिन गनीमत की बात रही की वह सीएम के हेलिकॉप्टर से नहीं टकराया और दूर जाकर गिर गया। इस घटना को देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।


दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा दौरे पर थे। मुख्यमंत्री राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी के नवनिर्मित खेल सुविधाओं के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स एकेडमी के परिसर में इनडोर हॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल समेत अन्य खेलों के कोर्ट का उद्घाटन किया। इस खेल एकेडमी को इंटरनेशनल मानकों के आधार पर विकसित किया गया है।


इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की सुबह पटना से हेलिकॉप्टर पर सवार होकर राजगीर के लिए रवाना हुए थे। राजगीर में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। जैसे ही सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, तेज हवा के कारण टीन के शेड उड़ने लगे। यह देखकर सीएम की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।


गनीमत की बात रही कि हेलिकॉप्टर टीन के शेड से नहीं टकराया और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सवाल उठ रहा है कि आखिर जब सीएम का दौरा होना था तो हेलिपैड के आसपास टीन के शेड को हटाया क्यों नहीं गया था? इस पूरे मामले में बड़ी प्रशासनिक लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता