ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

साली से मोबाइल पर गंदी बात करना जीजा को पड़ गया भारी, गुस्साएं साढ़ू ने मार दिया चाकू

ARRAH: जीजा और साली का रिश्ता मजाकिया होता है। लेकिन कभी-कभी यह रिश्ता लक्ष्मण रेखा को पार कर जाता है तब परेशानी शुरू हो जाती है। बिहार के भोजपुर जिले में एक जीजा को साली से ग

साली से मोबाइल पर गंदी बात करना जीजा को पड़ गया भारी, गुस्साएं साढ़ू ने मार दिया चाकू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: जीजा और साली का रिश्ता मजाकिया होता है। लेकिन कभी-कभी यह रिश्ता लक्ष्मण रेखा को पार कर जाता है तब परेशानी शुरू हो जाती है। बिहार के भोजपुर जिले में एक जीजा को साली से गंदी बात करना काफी महंगा पड़ गया। जीजा अपनी साली से मोबाइल पर अश्लील बातें कर रहा था। 


लेकिन जीजा को पता नहीं था कि साली स्पीकर ऑन करके बात कर रही है। तभी साली के पति ने मोबाइल पर साढ़ू की सारी बातें सुन ली। इस बात से वह आगबबूला हो गया और गंदा मजाक करने वाले साढ़ू को गाली-गलौज करने लगा। कहा कि आते हैं तुमकों सारा मजाक करना निकाल देते हैं। फिर चाकू लेकर वह साढ़ू के घर पर पहुंच गया और चाकू मार कर घायल कर दिया। 


पीठ और हाथ में चाकू लगने से जीजा बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। घटना भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के देव गांव की है जहां 32 वर्षीय परमेश्वर पासवान को साढ़ू ने चाकू मार दिया है। परमेश्वर पेशे से राज मिस्त्री है। घायल परमेश्वर का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी साढ़ू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।