ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट में रिट दायर

BHOJPUR: भोजपुर के बड़हरा से बीजेपी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। आरजेडी के पूर्व विधायक सरोज यादव ने बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना हाईकोर

पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट में रिट दायर
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR: भोजपुर के बड़हरा से बीजेपी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। आरजेडी के पूर्व विधायक सरोज यादव ने बीजेपी विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटना हाईकोर्ट में रिट दायर किया है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह पर आरोप है कि चुनाव के दौरान उन्होंने कई तथ्य छुपाये थे। 




सरोज यादव ने पटना हाईकोर्ट में जो रीट दायर किया है, उसमें बताया गया है कि 2020 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का डिटेल गलत दिया था। उनपर कई मकान और संपत्ति को चुनाव आयोग से छुपाने का आरोप लगाया गया है। 




आपको बता दें, पूर्व आरजेडी विधायक सरोज यादव ने आरटीआई से जवाब मांगा था, जिसमें आरटीआई ने खुलासा किया है कि बीजेपी विधायक ने अपने पटना के राजेंद्र नगर और आरा की कई संपत्ति को छुपाये रखा है। इतना ही नहीं, 2016 तक उन्होंने पटना में सरकारी आवास का उपभोग किया और बिजली और टेलीफोन का बिल भी जमा नहीं किया। लेकिन जब चुनावी हलफनामे में डिटेल देने की बारी आई तो उन्होंने किसी चीज़ का ज़िक्र नहीं किया।  




इस मामले को लेकर अब 1 नवंबर को पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है। मामला सही पाए जाने के बाद राघवेन्द्र प्रताप सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सबसे ज्यादा खतरा उनकी विधानसभा सदस्यता पर मंडरा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ आरजेडी के पूर्व विधायक सरोज यादव ने पटना हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर होने और खुद पर लगे आरोपों पर ने सफाई पेश की है। उनका साफ़ तौर पर ये कहना है कि उनके नाम पर एक इंच भी जमीन नहीं है। 

टैग्स