ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

'मुस्लिम आरक्षण की बात करने वाले लालू ने नहीं किया मुसलमानों के लिए कोई काम...', बोले CM नीतीश .... हमने मदरसा में पढ़ाने वालों को भी दी सरकारी नौकरी

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के बाद जो मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में हैं वह मुस्लिम आरक्षण का है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि यदि आपने हमें 400 से अधिक सीट दी तो हम मुसलमानों के

'मुस्लिम आरक्षण की बात करने वाले लालू ने नहीं किया मुसलमानों के लिए कोई काम...', बोले CM नीतीश .... हमने मदरसा में पढ़ाने वालों को भी दी सरकारी नौकरी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के बाद जो मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में हैं वह मुस्लिम आरक्षण का है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि यदि आपने हमें 400 से अधिक सीट दी तो हम मुसलमानों के लिए अलग से आरक्षण का खत्म करने का काम करेंगे। जबकि दूसरी राजद सुप्रीमो लालू यादव मुसलमानों का आरक्षण देने की तरफदारी कर रहे हैं। ऐसे में अब आज आरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने बड़ा हमला  बोला है। नीतीश कुमार ने कहा है कि लालू यादव ने अबतक मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया है बल्कि सिर्फ हिंदू मुस्लिम को लड़वाया है। 


नीतीश कुमार ने कहा कि, सरकार में आते ही हमने हिंदू मुस्लिम सभी लोगों के लिए काम करवाया। पहले हिंदू -मुस्लिम में कितना झगड़ा होता था। वो लोग जो आज उधर हैं वो कुछ नहीं किए। हम सब सरकार में आए तो हम किए। लेकिन आरजेडी वाला फिर भी इनका वोट लेना चाहता है। हम लोग जब भाजपा के साथ थे तो हिंदू मुस्लिम का झगड़ा खत्म करवा दिए। मदरसों को वो लोग (RJD) ने कोई सरकारी मान्यता नहीं दिया। हमलोग  मदरसा में जो पढ़ाता था, उन लोगों को भी सरकारी शिक्षक की तरह बहाली निकाल दी। वो लोग सिर्फ वोट लेना जानता है काम करना नहीं। 


इसके आगे सीएम ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो लोग कोई कामनहीं करेगा। जिसको राज मिलता है वही लूटने लगता है। देखते है नौ नौ गो बाल बच्चा पैदा करता है। याद नहीं है अपने हट गया तो बीवी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। उसके बाद बेटा-बेटी अनाप सनाप बोलता रहता है।  वो लोग काम करना जानते ही नहीं। पहले की सरकार में शाम में कोई बाहर नहीं जाता था।  शिक्षा,  स्वास्थ्य बिजली नहीं थी। लेकिन भाजपा के साथ जब हमारी सरकार 2005 में बनी तो हर जगह काम किया।


नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार आते ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर को बैठाया। पहले मुफ्त दवा मिलता था कोई इलाज होता था। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज आने लगे है। पहले के समय में 29 मरीज आते थे। फ्री में दवा नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि हमने स्कूल बनवाया।


उधर, रोजगार के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि 4 लाख रोजगार हम लोग ने दिया और वो सब बोलता है हम दिए। आज तक कुछ किया है वो सब। हम लोग अब 10 लाख लोग रोजगार देंगे। आज 30 हजार महिला पुलिस में है। उन्होंने कहा कि हम 1990 से चाहते थे जातीय गणना हो। हमने कराया अब कांग्रेसिया बोलता है अब हम कराएंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी जी से तो हमारा पुराना रिश्ता है। हम चाहेंगे बिहार में 40 और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीते।