ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, बच गयी दोनों की कुर्सी

ARRAH: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां आरा नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी बच गयी है। मेयर रूबी तिवारी और डिप्टी मेयर पुष्पा कुशवाहा पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो

मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, बच गयी दोनों की कुर्सी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बड़ी खबर आरा से आ रही है जहां आरा नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की कुर्सी बच गयी है। मेयर रूबी तिवारी और डिप्टी मेयर पुष्पा कुशवाहा पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है। अब रूबी तिवारी महापौर और पुष्पा कुशवाहा उपमहापौर की कुर्सी पर बनीं रहेंगी।   


मेयर और डिप्टी मेयर के भाग्य का फैसला आज हो गया है। मेयर और डिप्टी मेयर पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जो आज खारिज हो गया है। हंगामे के आसार को देखते हुए आरा नगर निगम के बाहर मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी। 


गौरतलब है कि नगर निगम की मेयर रूबी तिवारी एवं उप मेयर पुष्पा कुशवाहा के विरुद्ध 24 जुलाई को विक्षुब्ध पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद अविश्वास प्रस्ताव पर बहस एवं मत विभाजन के लिए 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई थी। नगर निगम की महापौर के विरुद्ध 17 एवं उप महापौर के विरुद्ध 19 पार्षदों ने अविश्वास प्रकट करते हुए कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज खारिज हो गया।

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

CHANDAN

FirstBihar संवाददाता