ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

‘राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला.. फेल है नीतीश-तेजस्वी की सरकार’ केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बड़ा हमला

ARA: अपने गृह जिला आरा के धनुपरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में बढ़

‘राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला.. फेल है नीतीश-तेजस्वी की सरकार’ केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बड़ा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: अपने गृह जिला आरा के धनुपरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में आए दिन हत्याएं होती रहती हैं। इसी क्षेत्र में करीब चार पांच महीने पहले 14-15 घंटे गोली चली थी, कितने लोग मर गए थे। 


आरके सिंह ने कहा कि बिहार में केवल लूट, बैंक डकैती और हत्या हो रही है। नीतीश और तेजस्वी के बयान देने से सच्चाई नहीं बदलेगी। सच्चाई यही है कि पूरा भारत विकसित हो रहा है। सच्चाई यह है कि बिहार के अगल-बगल वाले राज्य विकसित हो रहे है और सच्चाई यह भी है कि बिहार विकसित नहीं हो रहा है, जो चिंता की बात है। 


वहीं आरके सिंह से आरा के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव में बालू खनन के विवाद में हुए हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिहार बालू माफिया, शराब माफिया, अफीम माफिया, हिरोइन माफिया का घर बन गया है। नीतीश कुमार क्या शासन चलाते हैं? उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में घूस नहीं देने के कारण गरीबों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता