ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: JDU एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर दबिश दी है। मंगलवार की सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम ने जे

बिहार: JDU एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के ठिकानों पर दबिश दी है। मंगलवार की सुबह सुबह आयकर विभाग की टीम ने जेडीयू एमएलसी के आरा स्थित घर पर छापेमारी शुरू की है। आईटी की टीम एमएलसी राधा चरण साह की चल और अचल संपत्ति की जांच कर रही है। सुबह सवेरे इनकम टैक्स की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है।


इनकम टैक्स की टीम ने बाबू बाजार, रमना मैदान में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह के होटल, आरा–पटना बाईपास रोड के स्थित रिसॉर्ट समेत कई जगहों पर एक साथ धावा बोला है। जिसके बाद अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया है। IT की टीम एमएलसी के घर पर सभी कागजातों को खंगालने के साथ उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। बिहार और झारखंड की इनकम टैक्स इंटेलिजेंस विंग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। छापेमारी में बिहार और झारखंड के अफसर शामिल हैं।


उधर, आयकर विभाग की टीम ने आरा के प्रसिद्ध कारोबारी हरखेन एन्ड संस के मालिक कमल जैन के यहां भी छापेमारी की है। ये भी एमएलसी से लेन-देन में जुड़े हैं। बालू से जुड़े कुछ कारोबारियों के यहां भी रेड की खबर है। बता दें कि राधाचरण साह आरा-बक्सर त्रिस्तरीय पंचायत निकाय क्षेत्र से दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। बिहार समेत देश के करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की भी बात सामने आ रही है।


बिहार: JDU एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप


बिहार: JDU एमएलसी राधाचरण साह के ठिकानों पर IT की रेड, सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप