ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सरकारी कार्यक्रम में खर्राटे लेते नजर आए JDU के बवाली विधायक गोपाल मंडल, बगल में बैठे मंत्री, MLA जगाते रहे लेकिन नहीं खुली कुंभकर्णी नींद

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी बात को रखने वाले गोपाल मंडल सर

सरकारी कार्यक्रम में खर्राटे लेते नजर आए JDU के बवाली विधायक गोपाल मंडल, बगल में बैठे मंत्री, MLA जगाते रहे लेकिन नहीं खुली कुंभकर्णी नींद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। किसी भी मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी बात को रखने वाले गोपाल मंडल सरकारी कार्यक्रम में खर्राटे लेते नजर आए हैं। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार गोपाल मडंल को जगाकर थक गए लेकिन उनकी नींद नहीं खुली।


दरअसल, मौका था भागलपुर के बिहार कृषि विश्विद्यालय सबौर के स्थापना दिवस समारोह का, जहां बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार समेत कई विधायक, जनप्रतिनिधि, किसान के उधमी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रवण कुमार के बगल में बैठे विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर सिर रखकर गहरी निद्रा लेते नजर आए।


गोपाल मंडल इतनी गहरी नींद में थे कि मानों कई दिनों से सो नहीं सके हों। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री श्रवण कुमार की नजर गोपाल मंडल पर गई तो उन्होंने गोपाल मंडल को जगाने की कोशिश की। मंच पर मौजूद पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने भी उन्हों उठाने की कोशिश की लेकिन कोशिश नाकाफी साबित हुए।


मंच से बिहार विधान परिषद के सदस्य एनके यादव भाषण दे रहे थे, तब गोपाल मंडल सोते नजर आए। फिर जब मंत्री श्रवण कुमार भाषण दे रहे थे उस वक्त तक जेडीयू विधायक गहरी नींद में सोए रहे। उन्हें कई बार नींद से जगाने की कोशिश हुई लेकिन जब उनकी नींद नहीं खुली तो सभी ने हाल मान ली और कार्यक्रम के दौरान गोपालमंडल चैन की नींद लेते रहे।