ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

RCP का नीतीश पर तीखा तंज, कहा - पलटू राम नहीं पेटेलियन है बनना

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह ने अब एक बार फिर अपने पुराने दोस्त पर जोरदार हमला बोला है। उन्ह

RCP का नीतीश पर तीखा तंज, कहा - पलटू राम नहीं पेटेलियन है बनना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : पूर्व केंद्रीय मंत्री और एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे आरसीपी सिंह ने अब एक बार फिर अपने पुराने दोस्त पर जोरदार हमला बोला है।  उन्होंने अपने समर्थकों को आगाह करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा है कि हमें पलटू नहीं बल्कि पेटेलियन बनना है। 


दरअसल, सुल्तानगंज विधानसभा के रसीदपुर में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोगों को संकल्प लेना है कि पटेलियन होना है पलटू नहीं होना है। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि आप लोग संकल्प लीजिए कि आप लोग पटेल के अनुयायी बनेंगे पलटू नहीं बनेंगे। इसके साथ ही आरसीपी सिंह ने अपनी  भविष्य की रणनीति  को लेकर भी अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में राजनीतिक कार्यक्रम भी करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आने वाले दिनों में किस पार्टी में शामिल होंगे।


इसके आगे उन्होंने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में पहले किसानों के सम्मान में किसानश्री समेत कई योजनाएं चलाई जाती थी लेकिन बिहार सरकार ने इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं जेडीयू का प्रधान महासचिव था, तब मैंने मुख्यमंत्री से पूछा था कि आखिर इन योजनाओं को क्यों बंद किया गया। लेकिन, सीएम ने मेरे सवालों को अनसुना कर दिया और उन्होंने इसको लेकर कभी जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अभी सभी लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। अभी बहुत तरफ की पार्टियां लोगों को तोड़ने का काम करती हैं वो जाति के नाम पर भेदभाव करती है, लेकिन हमें इन सब चीज़ों से बचकर रहना है।