ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

'रेल का लोहा और शराब-अफीम बेचते थे JDU सांसद ....', नीतीश के विधायक ने खुद की पार्टी के MP पर लगाया आरोप

BHAGALPUR : जनता दल यूनाइटेड के विवादित और बड़बोले विधायक ने एक बार फिर से अपने ही पार्टी के सांसद पर रेलवे का लोहा बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक बनने से

'रेल का लोहा और शराब-अफीम बेचते थे JDU सांसद ....',  नीतीश के विधायक ने खुद की पार्टी के MP पर लगाया आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : जनता दल यूनाइटेड के विवादित और बड़बोले विधायक ने एक बार फिर से अपने ही पार्टी के सांसद पर रेलवे का लोहा बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सांसद और विधायक बनने से पहले अजय मंडल रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे। इतना ही नहीं वह अपने सांसद पर एक दो नहीं बल्कि कई गंभीर आरोप लगाये हैं।


गोपाल मंडल ने कहा कि अजय मंडल के कई कारनामे हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत अच्छा आदमी हूं, इसलिए मैंने उनको दो-दो बार जीताया भी हूं। अजय मंडल ने मेरे बारे में झारखण्ड के पानी पीने की बात कही, वह बात मुझे बुरी लगी। उन्होंने कहा कि अजय मंडल ने देवघर के पानी के बारे में नहीं कहा, बल्कि झारखंड के पानी की बात कही है और हर कोई जानता है कि झारखण्ड के पानी का मतलब लाल पानी होता है, जो बिहार में पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित है।


इसके आगे उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल अफीम की खेती करते थे। बिजली का तार चोरी करके बेचते थे। रात में रेल पटरी के पास पड़ा लोहा चोरी करके बेचते थे। इतना ही नहीं देसी शराब भी बनाते थे। अब ट्रक पासिंग करवाते हैं और वसूली करते हैं और धमकी देकर पैसा मांगते हैं। गोपाल मंडल ने कहा कि एक बार इंजीनियर से पैसा मांगा था, इसका धंधा ही पैसा मांगना है। गोपाल मंडल ने कहा कि चूंकि अजय मंडल खुद शराब बनाते थे इसलिए लाल पानी अजय मंडल ही पीते होंगें। उन्होंने कहा कि न मैं शराब पिता हूं और न किसी को पीने दूंगा। बिहार में शराबबंदी है और हम विधानसभा में शपथ भी लिए थे न पियेंगे न पीने देंगे। 


इसके अलावा गोपाल मंडल ने खुद पर शराबबंदी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि सांसद ने गोपाल मंडल के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि गोइपाल मंडल दिल के बुरे नहीं हैं, बस जब थोडा सा झारखण्ड का पानी पी लेते हैं तो उनके मुंह से कुछ - कुछ निकलने लगता है। इसलिए मैं उनके किसी भी बात का बुरा नहीं मानता। दरअसल गोपाल मंडल ने एक बैठक में अपने सांसद को काला नाग कहा था। गोपाल के इसी बयान पर अजय मंडल ने यह बयान दिया था कि गोपाल मंडल दिल के बुरे नहीं हैं यह सब सिर्फ झारखण्ड के पानी का असर है।