ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पति को जहर देकर मारने की कोशिश में आरजेडी की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार

BHAGALPUR: RJD की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पति की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नूतन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी

पति को जहर देकर मारने की कोशिश में आरजेडी की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: RJD की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नूतन उर्फ नीशू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पति की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नूतन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। जोगसर पुलिस ने गिरफ्तार कर नूतन को आज कोर्ट में पेश किया।


दरअसल 22 फरवरी 2018 को जोगसर निवासी वाजेश ने अपनी पत्नी नूतन उर्फ नीशू के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने का मामला दर्ज कराया था। पति वाजेश का आरोप था कि उनके खाने वाले दलिया में नीशू ने जहर मिलाकर जान से मारने का प्रयास किया था। 20 फरवरी को वाजेश को बेटी ने दलिया खाने को दिया लेकिन उसने बताया कि मां ने इसमें सफेद पाउडर मिला दिया है। वाजेश ने दलिया खाने से इनकार कर दिया। 


राज खुलता देख नीशू ने चुपके से जहर मिली हुई दलिया को फेंक दिया। वाजेश के मुताबिक पत्नी उससे तलाक चाहती थी। उसने संपत्ति की लालच में केस भी कर रखा है। वाजेश का आरोप है कि वह दूसरी शादी करना चाहती है। उनके दो बच्चे हैं। वाजेश के मुताबिक दोनों बच्चों का भविष्य खराब ना हो जाए।


इसके लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह समझने का नाम नहीं ले रही है। पत्नी अब उसे ही रास्ते से साफ करना चाहती थी। इसी विवाद को लेकर वाजेश ने कई बार वरीय अधिकारियों के समक्ष न्याय की भी गुहार भी लगाई थी। पति की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में नूतन के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया जिसके बाद जोगसर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया।


बता दें कि नीशू सिंह ने पूर्व राजद सांसद सह युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के सामने राजद की सदस्यता 2020 में ग्रहण की थी। नीशू को राजद में डॉ. नीतेश कुमार यादव ने शामिल कराया था।  जस्टिस फॉर विक्टिम फ्रंट की सचिव के साथ-साथ कई महिला संगठनों में नीशू सक्रिय थी। सुल्तानगंज जिला परिषद के चुनाव में उत्तरी क्षेत्र से 2006 में किस्मत भी नूतन आजमा चुकी थी।  


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता