ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

'हीरोइन हो हीरोइन' गाने पर खूब झूमे नीतीश के बवाली विधायक! डांडिया नाइट में जमकर मचाया धमाल

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ट्रेन में अंडरवेयर पहनकर घूमने का मामला हो या पिस्टल लेकर

'हीरोइन हो हीरोइन' गाने पर खूब झूमे नीतीश के बवाली विधायक! डांडिया नाइट में जमकर मचाया धमाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ट्रेन में अंडरवेयर पहनकर घूमने का मामला हो या पिस्टल लेकर अस्पताल पहुंचने का या पत्रकारों को खुलेआम धमकी देने का मामला हो, गोपाल मंडल अनगिनत बार सुर्खियां बटोर चुके हैं। गोपाल मंडल डांस और म्यूजिक के भी बड़े शौकीन हैं। बस म्यूजिक बजने की देर है, वे खुद को रोक नहीं पाते हैं।


दरअसल, जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोपाल मंडल स्टेज पर डांडिया खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं जो डीजे की धुन पर डांडिया खेल रहे हैं। स्टेज पर चढ़कर गोपाल मंडल ने जमकर डांडिया खेला और वहां मौजूद लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।


जानकारी के मुताबिक, गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में महासप्तमी के मौके पर डांडिया नाइट का आयोजन किया गया था। गोपाल मंडल भी इस दौरान रेस्टोरेंट में ही मौजूद थे। कार्यक्रम शबाब पर पहुंचा और जब डीजे पर हीरोइन हो हीरोइन वाला गाना बजा तो गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं सके और डांडिया लेकर स्टेज पर चढ़ गए और काफी देर तक डांडिया खेलते रहे।


बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पिछले दिनों हाथ में रिवॉल्वर लेकर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में पहुंच गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार की खूब फजीहत हुई थी। पटना में जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछा तो वे भड़क गए और गाली गलौज पर उतर गए। मामले के तूल पकड़ने के बाद भागलपुर जिला प्रशासन ने विधायक का आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया था।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता