ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

MLC ELECTION : भागलपुर-बांका सीट पर NDA एकजुट, विजय सिंह के समर्थन में प्रचार अभियान जारी

BANKA : विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। लगातार चुनाव प्रचार अभियान चलाये जा रहे हैं। भागलपुर-बांका के सभी पंचायत प्रतिनिधियों का आज स्वागत और अ

MLC ELECTION : भागलपुर-बांका सीट पर NDA एकजुट, विजय सिंह के समर्थन में प्रचार अभियान जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA :  विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। लगातार चुनाव प्रचार अभियान चलाये जा रहे हैं। भागलपुर-बांका के सभी पंचायत प्रतिनिधियों का आज स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंत्री अशोक चौधरी, स्थानीय विधायक गोपाल मंडल, बांका के सांसद गिरिधारी यादव, जेडीयू नेता संजय सिंह समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहे। वही हजारों की संख्या में पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

बांका-भागलपुर स्थानीय कोटे वाली विधान परिषद सीट से जेडीयू के विजय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं। विजय कुमार सिंह लगातार भागलपुर और बांका में पंचायत प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं उनका स्वागत और अभिनंदन कर रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों के अलग-अलग बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आज भागलपुर-बांका के सभी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि बांका से सांसद गिरधारी यादव ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।

 सबसे अच्छी बात यह है कि भागलपुर और बांका में एनडीए पूरी तरीके से एकजुट नजर आ रहा है। वही विजय कुमार सिंह क्षेत्र के विकास और पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान के नाम पर समर्थन मांग रहे हैं. इस दौरान उन्होंने बिहार में पंचायती राज्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की. 

विजय कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने वास्तव में गांव की सरकार की परिकल्पना को स्थापित किया है. और अब मजबूत जनप्रतिनिधियों को चुनकर सदन में भेजने का काम पंचायती राज प्रतिनिधियों को करना है. वहीं सांसद गिरीधारी यादव ने एमएलसी प्रत्याशी विजय सिंह के पक्ष में मतदान कर बांका के विकास और पंचायत प्रतिनिधि को बेहतर सम्मान मिले, इसके लिए एनडीए प्रत्याशी विजय सिंह को विजयी बनाने की अपील किया।

जेडीयू उम्मीदवार विजय सिंह ने कहा कि अगर उन्हें जीताकर विधान परिषद में भेजते हैं तो वे नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकार से ज्यादा सुविधा दिलवाने का प्रयास करेंगे। आपको बता दें कि जेडीयू उम्मीदवार के पक्ष में लगातार एनडीए के नेता एकजुट तरीके से संपर्क अभियान चला रहे हैं।

टैग्स