ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

कुशवाहा के बाद JDU विधायक ने भरा दम.. नीतीश को फिर बताया PM मेटेरियल, सम्राट चौधरी को कहा दलबदलू

BHAGALPUR: अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। भागलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उ

कुशवाहा के बाद JDU विधायक ने भरा दम.. नीतीश को फिर बताया PM मेटेरियल, सम्राट चौधरी को कहा दलबदलू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR:  अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फ‍िर चर्चा में हैं। भागलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णरूपेण प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। वे कुशल राजनेता हैं इसलिए अच्छे से देश को चला सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अच्छे हैं लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार भी उनसे कम नहीं। 


उपेंद्र कुशवाहा पर गोपाल मंडल ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार दौरे पर निकले हुए हैं इस क्रम में वे भागलपुर भी आए। लेकिन उनका मकसद सिर्फ कुशवाहा को एकत्रित करना ही दिखा। वही इस दौरान सम्राट चौधरी के बयान पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी कभी एक पार्टी में स्थिर नहीं रह सकते हैं। इसलिए उनकी बात करना ही बेकार है। हमारी जदयू पार्टी बहुत जल्द एक नंबर पार्टी होने जा रही है।


15 साल हम लोगों ने अच्छे से काम किया और उम्मीद है कि एक नंबर पार्टी बनकर आगे भी आएंगे। हमलोग यूं ही जनता का मन जीतते रहेंगे। बहुत मजबूती से हम लोग एक नंबर पायदान पर दिखेंगे। एनडीए गठबंधन बिहार में अच्छा काम कर रही है। 


स्मार्ट सिटी को लेकर कहा की बहुत जल्द शहरवासियों को स्मार्ट सिटी का काम दिखने लगेगा। अभी चार साल हुआ है। एक दिन में विकास थोड़े होता है। धीरे-धीरे काम चल रहा है लेकिन काम रुका नहीं है। कोई भी काम अचानक से नहीं हो पाता। इसलिए शहरवासियों को धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।


मीडियाकर्मियों ने जब पूछा कि कहीं यह काम नगर निगम चुनाव के वक्त तो तुल नहीं पकड़ेगा? सवालों का जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा छोटे-मोटे नगर निगम के चुनाव से स्मार्ट सिटी को कोई असर नहीं पड़ने वाला। एमपी एमएलए का चुनाव हो तो अलग बात है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता