ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU विधायक गोपाल मंडल पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप, टेंट लगाकर कर रहे थे दखल

BHAGALPUR : जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कभी अपने डांस को लेकर तो कभी ट्रेन में तौलिया लपेटकर सफर करने के मामले में विवादित हुए जेडीयू विधायक प

JDU विधायक गोपाल मंडल पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप, टेंट लगाकर कर रहे थे दखल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR : जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कभी अपने डांस को लेकर तो कभी ट्रेन में तौलिया लपेटकर सफर करने के मामले में विवादित हुए जेडीयू विधायक पर इस बार जमीन कब्जाने का आरोप लगा है। जमीन मालिक ने जेडीयू विधायक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि विधायक गोपाल मंडल जबरन उसकी जमीन पर दखल करना चाहते हैं और इस दौरान उन्होंने जमीन पर न केवल टेंट लगवा दिया बल्कि दबंगई भी दिखाई। शिकायतकर्ता ने विधायक के बॉडीगार्ड पर गोली से छलनी करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले पर विधायक की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


दरअसल, जीरो माइल स्थित बरारी मोहल्ला निवासी धनंजय यादव ने विधायक के खिलाफ बरारी थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित धनंजय यादव ने विधायक गोपाल मंडल पर आरोप लगाया है कि बीते बुधवार को विधायक गोपाल मंडल हथियारबंद 25 से 30 लोगों के साथ उसकी जमीन की नापी करा रहे थे। जब धनंजय यादव ने विधायक और उनके लोगों को रोका तो गोपाल मंडल ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित धनंजय यादव ने कहा कि इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उनके गले की चेन भी छिन लिया गया।


पीड़ित धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि इस दौरान विधायक के बॉडीगार्ड ने उसकी कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया और कहा कि यह जमीन लेकर रहेंगे। धनंजय यादव ने विधायक गोपाल मंडल और उनके लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित धनंजय यादव ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए विधायक और उनके लोगों पर हथियार के बल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। हालांकि विधायक गोपाल मंडल की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नही आया है।

टैग्स