ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जेडीयू का भाजपा पर हमला: बोले गोपाल मंडल..बिन पानी मछली की तरह छटपटा रही BJP

BHAGALPUR: अपने बड़बोले बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। कहा कि जिस तरह बिना पानी के मछली

जेडीयू का भाजपा पर हमला: बोले गोपाल मंडल..बिन पानी मछली की तरह छटपटा रही BJP
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: अपने बड़बोले बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला है। कहा कि जिस तरह बिना पानी के मछली छटपटाती है ठीक उसी तरह एनडीए से जेडीयू के बाहर निकलते ही बीजेपी छटपता रही है और इनके नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ना तो वोटर है और ना ही जेडीयू का साथ है इसलिए बिना पानी के मछली की तरह छटपटा रही है। जल्द ही बिहार से इसका सफाया हो जाएगा। आगे गोपाल मंडल ने कहते हैं कि बिहार में यदि कोई साफ छवि के नेता हैं तो वो हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। 


वे पाक साफ व्यक्ति हैं उनसे गलती हो ही नहीं सकती। नगर निकाय चुनाव पर लगी रोक कोर्ट का मामला है। हाई कोर्ट के आदेश का सबकों पालन करना चाहिए। कई लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। जल्द से जल्द निर्णय लेकर चुनाव कराना चाहिए। वहीं नीतीश पर बीजेपी के लगे आरोप पर कहा कि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा को लेकर चल रहे हैं वे विरोधी नहीं है। 


सारी पार्टियां एक तरफ है और बीजेपी एक तरफ। अलग होने के बाद भाजपाई छटपट कर रहा है क्या-क्या बोलते रहेगा इसका कोई ठिकाना है। ना वोटर है ना कुछ है इसलिए बिना पानी के मछली की तरह छटपटा रहे हैं।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता