ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के भाई की पिटाई, मुखिया समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

DESK: खबर भागलपुर से आ रही है जहां गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के चचेरे भाई महेश मंडल उर्फ नागे मंडल की पिटाई कर दी गयी है। मुखिया के समर्थकों ने व

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के भाई की पिटाई, मुखिया समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: खबर भागलपुर से आ रही है जहां गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के चचेरे भाई महेश मंडल उर्फ नागे मंडल की पिटाई कर दी गयी है। मुखिया के समर्थकों ने विधायक जी के भाई को दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। 


मामला इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव की है। मुखिया प्रतिनिधि व आरजेडी के जिला सचिव मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी का आरोप है कि विधायक के चचेरे भाई ने उनके साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनका मोबाइल भी तोड़ डाला और बाइक में तोड़फोड़ कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक जी के चचेरे भाई महेश मंडल की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


पुलिस घायल महेश मंडल को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गयी। जहां इलाज के दौरान अस्पताल में नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण और परबत्ता के थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव दल बल के साथ मौजूद थे। घायल महेश मंडल का कहना है कि उसने मुखिया से बाढ़ पीड़ितों के लिए पॉलीथीन की मांग की थी। 


जो मुखिया को नागवार गुजरा। मुखिया प्रतिनिधि मनोज मंडल, उनका बेटा और अन्य लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान खदेड़ते हुए वे लोग घर के दो मंजिला तक पहुंच गये। घर में जबरन घुसकर उन लोगों ने पिटाई कर दी। जब महेश मंडल की पत्नी बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। 


महेश मंडल ने यह भी बताया कि इस दौरान मनोज मंडल ने उनकी मुंह में पिस्टल घुसा दिया और कहने लगे की कहां है तुम्हारा भाई गोपाल मंडल उसे भी बुलाओं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से महेश मंडल का परिवार दहशत में हैं। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता