ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

BJP के दावे की JDU विधायक ने निकाली हवा : ‘NDA गठबंधन 32 सीट लाएगा.. 40 नहीं पूरेगा’ : गोपाल मंडल बोले- देश में नरेंद्र मोदी का प्रभाव घट गया है

BHAGALPUR : अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने गठबंधन में रहते हुए बीजेपी के चार सौ पार के दावे की हवा निकाल दी ह

BJP के दावे की JDU विधायक ने निकाली हवा : ‘NDA गठबंधन 32 सीट लाएगा.. 40 नहीं पूरेगा’ : गोपाल मंडल बोले- देश में नरेंद्र मोदी का प्रभाव घट गया है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BHAGALPUR : अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने गठबंधन में रहते हुए बीजेपी के चार सौ पार के दावे की हवा निकाल दी है। गोपाल मंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में बीजेपी सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। लेकिन एनडीए गठबंधन को महज 32 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। उन्होंने इसकी वजह पीएम मोदी के प्रभाव का गिरना बताया है।


दरअसल, बीजेपी और एनडीए में शामिल दल लगातार दावा कर रहे हैं कि इस बार के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूरे देश में चार सौ से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इसके साथ ही उनका यह भी दावा है कि बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए की झोली में आएंगी। हालांकि इससे इतर जेडीयू के बवाली विधायक गोपाल मंडल ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि बिहार में एनडीए को 32 से अधिक सीटें नहीं मिलने जा रही हैं।


जेडीयू विधायक ने कहा कि हम सत्य बोलते हैं.. झूठ तो बोलते ही नहीं हैं.. बीजेपी एनडीए गठबंधन 32 सीट लाएगा.. 40 नहीं पूरेगा। इसके पीछे का कारण पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि कितना पूछिएगा.. नरेंद्र मोदी हमारे गठबंधन के प्रधानमंत्री हैं। उनके खिलाफ क्या बोलेंगे? नरेंद्र मोदी अगर देश के लिए अच्छा काम किए होंगे तो चालीसों सीट मिल जाएगा और देश के लिए अच्छा काम नहीं किए होंगे तो चालीसों का चालीस सीट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का प्रभाव घट गया है।


केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी या एनडीए की? इस सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हमको तो लगता है कि नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम हों गया है। भागलपुर में महागठबंधन और एनडीए के बीच टक्कर के सवाल पर गोपाल मंडल ने कहा कि हम तो बैठे हुए थे। लेकिन अजय मंडल गाड़िए नहीं किया, न गाड़ी दिया, न कुछ दिया और न तेल दिया। इसलिए हम बैठे रह गए। आए थे बात करने के लिए। लेकिन हम कह दिए कि अजीत शर्मा के पास पैसा है और तुमको भी पैसा खर्च करना पड़ेगा। हम भी लेंगे अबकी बार। पिछला बार नहीं दिया था। जो अधिक जनसंपर्क किया होगा तो वह जीतेगा।